कच्ची शराब संग दो अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना नोनहरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को यह गाजीपुर को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ समय करीब 17.30 बजे बेसो नदी की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र राम पुत्र रामचन्दर राम निवासी ग्राम रसूलपुर कन्धवारा थाना नोनहरा व धर्मदेव बिन्द पुत्र जगरनाथ बिन्द निवासी ग्राम चौरही थाना नोनहरा गाजीपुर हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी आशीष प्रकाश दुबे व आरक्षीगण उमेश यादव, लवकुश सोनकर व बृजेश यादव शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply