छह आईपीएस के बदले कार्यक्षेत्र, कानून व्‍यवस्‍था न संभाल पाने के आरोप में प्रयागराज के एसएसपी हुए निलम्बित

लखनऊ। अपराध नियंत्रण में नाकाम रहने पर प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित को निलम्बित कर दिया गया है। उनकी जगह लखनऊ के डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को प्रयागराज का नया एसएसपी बनाया गया है।आज दिनांक 08 सितम्बर 2020 को जारी लिस्ट के अनुसार- भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में श्रीमती पुष्पांजलि आई.पी.एस.- पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक, रेलवे
गोरखपुर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेलवे लखनऊ,
डॉ, मनोज कुमार आई.पी.एस. – पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक 11वी. वाहिनी, पी.ए.सी.सीतापुर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग लखनऊ, गंगा नाथ त्रिपाठी आई.पी.एस – पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना गोरखपुर को पुलिस उप महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ.प्र. लखनऊ, सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी आई.पी.एस पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त, लखनऊ को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रयागराज, डा0 अखिलेश कुमार निगम आई.पी.एस.- पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उ.प्र. लखनऊ को
पुलिस अधीक्षक, विशेष अनुसंधान शाखा. सहकारिता, उ.प्र. लखनऊ एवं देवेश कुमार पाण्डेय आई.पी.एस. – पुलिस अधीक्षक / अपर पुलिस अधीक्षक, ए.टी.सी. सीतापुर को पुलिस उपायुक्त लखनऊ के पद पर नवीन तैनाती दी गयी है।
उत्‍तर प्रदेश गृह विभाग के प्रवक्‍ता ने बताया कि एसएसपी के रूप में तैनाती के दौरान अभिषेक दीक्षित पर अनियमितताओं और शासन के निर्देशों का अनदेखी व भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा देने के भी आरोप लगेे थे।

Visits: 109

Leave a Reply