पंचांग व राशिफल – 09 सितम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 09 सितम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 26:03 तक
नक्षत्र कृत्तिका 11:12 तक
करण विष्टि बावा 13:05 तक 26:03 तक
वार बुधवार
योग हरषाना 18:07 तक
सूर्योदय 06:06
सूर्यास्त 18:28
चंद्रमा वृभ राशि में
राहुकाल दोपहर 12:17 − 13:50
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवारजनो की तरक्की होगी। परिवार में आप का महत्व बढेगा,आर्थिक लाभ सम्भव है। लेकिन, आपसी विवाद से मन उदास रहेगा।

वृषभ
रोजगार में पदोन्नति होगी। व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कर्ज की पूर्णता होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें अन्यथा विवाद सम्भव है।

मिथुन
प्रेम प्रसंग में उलझ सकते है। किसी भी कार्य में दुस्साहस न करें। कानूनी काम पक्ष में होंगे। प्रतिस्पर्धा से यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त होगी।

कर्क
अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। परिवार में सोहार्द का वातावरण रहेगा। लेकिन, अपनों से कटु वचनों का प्रयोग न करें।

सिंह
कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। लेकिन,कार्यस्थल पर बिना मांगे सलाह न दें। वैवाहिक निर्णय लेने में विलंब नहीं करें। व्यसनों से दूर रहें।

कन्या
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लेकिन, कई दिनों से चले आ रहे विवाद आज बड़ा रूप ले सकते हैं। निजी संबंधो में आज कोई फैसला लेना होगा। धार्मिक यात्रा की रूप रेखा बनेगी।

तुला
आत्मविश्वास व पराक्रम बढ़ेगा। लेकिन,व्यापारिक कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। बिना सोचे समझे कोई कार्य न करें। आज रिश्तेदारों से विवाद सम्भव है।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर नवीन उपलब्धियों के साथ लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश व सम्मान मिलेगा। आज सामाजिक सम्मान मिलेगा।

धनु
समय का दुरुपयोग न करें। आज विशेष लाभ होने की संभावना है, अत: समझदारी से विचार कर ही कार्य करें। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे। संतान की उन्नति होगी।

मकर
लंबे समय से रुका धन मिलेगा। व्यापारिक समस्याओं के समाधान की संभावना के बीच परिवार के रीति रिवाजों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ
विदेश जाने की मन की इच्छा बहूत जल्द पूरी होगी। लेकिन, साझेदारी में ली गई भूमि, आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा।

मीन
धन प्राप्ति के योग बने हैं। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख सम्भव है। व्यापार में आर्थिक मामलों पर ध्यान दें। क़ानूनी विवाद होने की संभावना है।

Visits: 119

Leave a Reply