दुराचारी पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने यौन अपराध के आरोपी अभियुक्त को पीड़िता के माता पिता की निशानदेही पर आज सुबह उसके घर से धर दबोचा।
बताया गया कि घटना के सम्बन्ध में नन्दगंज थाने में मुकदमा मु.अ.स. 252/2020 धारा 376 भा0द0वि0 दर्ज कराया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त अवधेश पासी उम्र 45 वर्ष पुत्र स्व0 शंकर पासी उर्फ दानी निवासी ग्राम धामूपुर धरवां, थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि होली के समय दुष्कर्म किया था। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेंज दिया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, कान्स्टेबल कासिम सिद्धिकी व रत्नेश कुमार सिंह तथा महिला कान्सटेबल आकाक्षा मिश्रा शामिल रहीं।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply