सात निरीक्षक व तीन उपनिरीक्षक हुए स्थानांतरित

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह ने कानून व्यवस्था एवं जनहित में तात्कालिक प्रभाव से सात पुलिस निरीक्षकों व तीन पुलिस उपनिरीक्षकों को उनके वर्तमान नियुक्ति स्थान से स्थानांतरित करते हुए उन्हें तत्काल नवनियुक्त स्थान पर कार्य भार ग्रहण करने हेतु आदेशित किया गया है।
स्थानान्तरण सूची के अनुसार-निरीक्षक अवधेश प्रसाद सिंह प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर को प्रभारी निरीक्षक नगसर,निरीक्षक शरद चंद्र त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक मरदह को विवेचना सेल,निरीक्षक कमलेश पाल अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुहवल को प्रभारी निरीक्षक मरदह,निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी निरीक्षक भांवरकोल को प्रभारी डीसीआरबी, निरीक्षक संजय वर्मा प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद को विवेचना सेल, निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद, निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर, उपनिरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष भांवरकोल, उपनिरीक्षक दिव्यप्रकाश सिंह को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर से थानाध्यक्ष रेवतीपुर तथा उपनिरीक्षक सत्येंद्र भाई पटेल को थानाध्यक्ष नगसर से पीआरओ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गयी है।


Views: 8


Leave a Reply