पंचांग व राशिफल – 03 सितम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 03 सितम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल
तिथि प्रतिपदा 12:28 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 20:42 तक
करण कौवाला तैतिल 12:28 तक 25:24 तक
वार गुरुवार
योग धृति 13:18 तक
सूर्योदय 06:03
सूर्यास्त 18:35
चंद्रमा कुम्भ राशि में
राहुकाल दोपहर 13:53 से 15:27

राशिफल

मेष
घर के वातावरण में सुख-शांति के बीच आप में भावुकता अधिक रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

वृषभ
धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा।

मिथुन
आज मित्रों और प्रिय पात्र के साथ भेंट होगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी।

कर्क
वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।खान-पान में भी संयम बरतें।

सिंह
आज शुभफलदायी संभावनाओं के बीच नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए अनुकूल है। दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा।

कन्या
आज मेहनत का फल मिलेगा। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। ध्यान रहें कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़े। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें।

तुला
शुभ समाचार मिलने के साथ ही आज व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक
आज लाभदायी दिन है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध के चलते आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। धन लाभ की भी संभावना के बीच दोस्तों के साथ मेलजोल बढेगा।

धनु
आर्थिक दृष्टि से भी लाभ के साथ ही जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। लेकिन, उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है।

मकर
समय ठीक नहीं है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ ही सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं।

कुम्भ
समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा, अत: अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबध अच्छे रहेंगे। मध्याहन के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब होने के चलते आकस्मिक खर्च हो सकता है। लेकिन, धन लाभ आपकी चिंता को कम कर देगा।

मीन
आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है। संतों के दर्शन से लाभ होगा।

Visits: 115

Leave a Reply