प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध –  मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर चिन्ता व्यक्ति की है। मीडिया से मुखातिब मायावती ने आज कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है और अब तो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया जगत के लोग भी आए दिन हत्या और जुर्म के शिकार हो रहे हैं। आजमगढ़ मंडल में बलिया जिले के फेफना में हुई पत्रकार की हत्या इसका ताजा उदाहरण है। बसपा प्रमुख ने कहा कि राज्य में सरकार की बदहाली का हाल यह है कि बात-बात पर रासुका, देशद्रोह और अन्य अति संगीन धाराओं के इस्तेमाल के बावजूद भी यहां अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कल सोमवार को ट्वीट किया था, “उप्र के सीतापुर में नाबालिग दलित के साथ गैंगरेप, चित्रकूट में बंधुआ मजदूरी नहीं करने पर युवक की हत्या तथा उसके बेटे का हाथ तोड़ना और गोरखपुर में दोहरी हत्या आदि जघन्य घटनाओं की बाढ़ आई हुई है।” उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “क्या यही है सरकार का रामराज्य? उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।”


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply