आईजी ने बैठक कर मातहदों को दिये आवश्यक निर्देश

गाजीपुर। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र,वाराणसी विजय सिंह मीना ने पुलिस कार्यालय का भ्रमण कर राईफल क्लब में पुलिस अधीक्षक सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों/ थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की। गोष्ठी में शासन द्वारा चिन्हित आपराधिक माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की समीक्षा और गिरोह बन्द अधिनियम (गैंगेस्टर एक्ट) के धारा 14(1) के अन्तर्गत कार्यवाही के निर्देश दिये। कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में अवैध शस्त्र, अवैध शराब का अभियान चल रहा है। अभियान में जिन थाना प्रभारियों द्वारा अपेक्षा के अनुरुप कार्यवाही नही की गई हैं, उनको कार्यवाही में सुधार लाये जाने हेतु निर्देश दिये। थाना प्रभारियों को जनसमस्याओं को नियमित रुप से सुनने व उनके त्वरित निस्तारण व अपराधिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिये गये। अपराधिक मुकदमे दर्ज शस्त्र धारकों के विरुद्ध शस्त्र लाइसेंस निलम्बन/ निरस्तीकरण हेतु निर्देश दिये गये। ऐसे शस्त्र धारक जिनके शस्त्र का उपयोग आपराधिक कार्यों में हो रहा है, उनके विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये। मुहर्रम त्यौहार के सम्बन्ध में सतर्कता बरतने तथा कोविड़-19 के तहत शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी गश्त, पेट्रोलिंग व जनपद में पुरानी घटनाएं जिनका अनावरण नही हुआ हैं, उनके शीघ्र अनावरण के निर्देश दिये गये।

Views: 71

Leave a Reply