कोरोना अपडेट ! मिले 55 नये संक्रमित,होम आइसोलेशन के मरीजों की संख्या हुई 470

गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कल रविवार को कुल 55 नये संक्रमित पाये गये।
इस बात की जानकारी कोरोना प्रभारी डा.उमेश कुमार ने दी है।उनके द्वारा जारी सूची के अनुसार,
आज 55 नए संक्रमितों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2107 हो गई है और एक्टिव मरीजों की संख्या वर्तमान में 624 है। आज 75 मरीजों के साथ डिस्चार्ज मरीजो के साथ डिस्चार्ज होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 998 हो गई है तो वही अब तक 15 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
जारी सूची के अनुसार शम्मे गौसिया अस्पताल में 121 मरीज, होम क्वॉरेंटाइन में 361,बीएचयू में 38,जिला अस्पताल में 13,अवध होटल में 7, वुद्धम शरणम विद्यालय में 8, अन्य जनपदों में 7 मरीज भर्ती हैं। वहीं 14 मरीजों को भर्ती कराये जाने की प्रक्रिया जारी है।

सूची में पाए गए 55 नए संक्रमित मरीजों में
नंदगंज के चार,जखनियां गोविन्द ,मुहम्मदाबाद व प्रभात नगर मुहम्मदाबाद में तीन-तीन और चोचकपुर, गहिली बसारथपुर,थाना मरदह व सैदपुर में दो-दो मरीज पाए गए हैं। इसी प्रकार रामदासपुर, करखपुर, बरेसर, रसूलपुर, नगर पंचायत दिलदारनग भदौरा, कुबेर राय पट्टी गहमर भदौरा, गाजीपुर, चांड़ीपुर, धावा, विशालपुर धाता फतेहपुर, प्रकाश नगर, थाना भुड़कुड़ा, कुड़िला, मुड़ियारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद, मेख, गुरैनी, खानपुर, हंसराजपुर, स्वास्थ्य केन्द्र मनिहारी, जगतपुर, बहलोलपुर, नोनरा, भदसर मरदह, सराय मुबारक मरदह, यूसुफपुर मुहम्मदाबाद, गंधपा मुहम्मदाबाद, हाटा, आदिलाबाद, अठहठा रेवतीपुर, रायपुर, परमपुर गंगा नगर वाराणसी , भटौला सैदपुर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर में एक-एक मरीज पाए गए हैं।

इसी प्रकार……………

उत्तर प्रदेश में

कुल संक्रमित – 1,54,418 (24 घंटे में 4,357)
एक्टिव मरीज -51,537
रिकवर – 1,00,432 (24 घंटे में 4,201)
मृत्यु – 2,449(24 घंटे में 56)

इसी प्रकार………………

बिहार प्रांत मे –

कुल संक्रमित – 1,04,093 (24 घंटे में 2,187)
एक्टिव मरीज – 30,989
रिकवर – 72,566 (24 घंटे में 3,891)
मृत्यु – 537 (24 घंटे में 22)

देश में –

कुल संक्रमित -26,47,316(24 घंटे में 58,108)
एक्टिव मरीज – 6,77,689
रिकवर – 19,18,076(24 घंटे में 57,404)
मृत्यु – 51,045(24 घंटे में 960)


विश्व में –

1कुल संक्रमित – 21.5 M(24 घंटे में 296 K)
एक्टिव मरीज – 8 M
रिकवर – 13.5 M
मृत्यु – 772 K (24 घंटे में 4,632)

Visits: 182

Leave a Reply