पंचांग व राशिफल – 17 अगस्त 2020

पंचांग व राशिफल – 17 अगस्त 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी 12:31 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 06:40 तक
करण वणिजा विष्टि 12:31 तक 23:37 तक
वार सोमवार
योग व्यतिपाता 27:23 तक
सूर्योदय 05:54
सूर्यास्त 18:54
चंद्रमा कर्क राशि में
राहुकाल सुबह 07:32 − 09:09
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:58 − 12:50

राशिफल
मेष
पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, भाग्योदय की संभावना है। कार्यस्थल बार बार सामने आ रही परेशान से निपटने के लिए मशीनरी का स्थान परिवर्तन समाधान देगा।

वृषभ
आज झूठ न बोलें वरना फंसने की संभावना है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ की संभावना के बीच खानपान में ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन
जल्दबाजी में कोई फैसले न लें। व्यापार को विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता हे। संतो का सानिध्य प्राप्त होने की संभावना। कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें।

कर्क
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव करते हुए खुद के तौर तरीके को भी बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।

सिंह
केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि अपनी जरूरी जिमेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं कर पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग के बीच आर्थिक लाभ होगा।

कन्या
आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होने की संभावना के बीच कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। लेकिन, अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, अन्यथा कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता हे।

तुला
व्यवसायिक नए अनुबंध के चलते आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक यात्रा के योग के बीच धर्म कर्म में रूचि बढेगी। नई तकनीक लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक
साझेदारी से लाभ के बीच आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचे। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

धनु
विदेश यात्रा के योग के बीच पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। लेकिन शत्रु भी सक्रिय रहेंगे। मन में जो बातें आपको परेशान कर रही हैं, उनके संबंध में अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें।

मकर
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिमेदारी को समझें,गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना गोपनीय रखें।

कुम्भ
जोखिम के कार्यों से दूर रहे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहे। धन संचय में सफल होने के साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मीन
जीवन के उतार चडाव के बीच हताश हो कर न बैठें, नहीं तो आप के साथ कई लोगो का नुक्सान होगा। कारोबार में उन्नति के योग क बीच कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबुत होगा।

Visits: 89

Leave a Reply