पंचांग व राशिफल – 13 अगस्त 2020

पंचांग व राशिफल – 13 अगस्त 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद क
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 12:55 तक
नक्षत्र रोहिणी 29:19 तक
करण गारा वणिजा 12:55 तक 25:32 तक
वार गुरुवार
योग ध्रुव 09:43 तक
सूर्योदय 05:51
सूर्यास्त 18:59
चंद्रमा वृषभ राशि में
राहुकाल दोपहर 14:03 − 15:41
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:51

राशिफल
मेष
आज दूसरों के झंझटों में न पड़ें। परिवारिक कार्यकर्मों में भागदौड़ अधिक होगी। नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

वृषभ
परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। माता पिता से अनबन संभव है।

मिथुन
निवेश शुभ रहने की संभावना के बीच संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। पेट सम्बंधित रोग परेशान कर सकते हैं।

कर्क
अपने व्यवहार को नम्र रखें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा। यात्रा मनोनुकूल रहने की संभावना के साथ आज पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

सिंह
नौकरी में अधिक परिश्रम की संभावना के बीच कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में भी तनाव के चलते निवेश में जोखिम न उठाएं। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है।

कन्या
विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहने के साथ ही धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

तुला
शुभ समाचार मिलने के साथ ही निवेश शुभ रहेगा। लेकिन, भविष्य की चिंता रहेगी।किसी की जमानत देने का जोखिम न लें। विवाद की संभावना के बीच पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

वृश्चिक
बेरोजगारी दूर होने के साथ ही नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी।मिजाज खुशनुमा रहेगा। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे। विरोधी परास्त होंगे। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है।

धनु
समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। विवाद से बचें। फालतू खर्च व अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मकर
रुका हुआ धन मिलने की संभावना के बीच यात्रा से लाभ होगा। अपनी आदतों को बदलते हुए, जो भी फैसला ले उस पर कायम रहें। संतान से विवाद संभव।

कुम्भ
कार्यस्थल में बदलाव की संभावना के साथ ही व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

मीन
नौकरी में भागदौड़ के बीच सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे।

Visits: 133

Leave a Reply