बैठक के दौरान बिगड़ी उपमुख्यमंत्री की हालत

आगरा (उत्तर प्रदेश)। कोरोना नियंत्रण की समीक्षा करने जिले में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई।अचानक उनकी नाक से बहते खुन को देखकर बैठक में मौजूद अधिकारियों में सनसनी फैल गई। बताया गया कि आज सोमवार की सुबह 9:30 बजे डॉ. दिनेश शर्मा राजकीय वायुयान से आगरा पहुंचे थे। सर्किट हाउस में बैठक के दौरान उनका ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो गया और उनकी नाक से खून आने लगा। उपमुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने से वहां मौजूद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मेडिकल टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरसी पांडेय ने बताया कि खुष्की के कारण उनकी नाक से खून आ गया था। ब्लड प्रेशर नॉर्मल था। उनका स्वाथ्य ठीक है। एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी ने बताया वायुयान से यात्रा के कारण उन्हें हल्की असुविधा हुई थी। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, स्वाथ्य ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्होंने कोविड की समीक्षा और जनप्रतिनिधियों के साथ दो घंटे बैठक की। बैठक के बाद दोपहर 12 बजे उपमुख्यमंत्री कार से मथुरा के लिए रवाना हो गए।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply