पंचांग व राशिफल – 09 अगस्त 2020

पंचांग व राशिफल – 09 अगस्त 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि षष्ठी 30:42 तक
नक्षत्र रेवती 05:24 तक
करण गारा वणिजा 17:30 तक 30:42 तक
वार रविवार
योग धृति 06:41 तक
सूर्योदय 05:50
सूर्यास्त 19:01
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल शाम 17:22 − 19:01
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:52

राशिफल
मेष
आज मन में दुविधा का भाव रहेगा। निर्णय लेने में मुश्किलें आयेंगी। मानसिक बेचैनी रहेगी। कई कार्यो को पूरा करने का प्रयास करेंगे। जल्दबाजी न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। धन प्राप्ति से खर्च अधिक रहेगा।

वृषभ
आज का दिन बहुत ही अच्छा है। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए पूरी मेहनत करेंगे और मनोवांछित लाभ पाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही बेहतर समय है। पुराना निवेश भी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

मिथुन
कामकाज के लिए आज का दिन बेहतरीन है। काम आसानी से पूरे होने के संयोग हैं। बढ़े आत्मविश्वास से आपके प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक समय है। विलासिता की चीजों पर अधिक धन खर्च का योग है।

कर्क
आज आपके ग्रह नक्षत्रों का सहयोग आपको मिलेगा। काम की अधिकता से बीच-बीच में मानसिक तनाव भी रहेगा। इसके बावजूद आप सभी बाधाओं को पार करते हुए सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

सिंह
आपके लिए परिस्थितियां आज अनुकूल नहीं है। कामकाज से ज्यादा आत्मचिंतन का दिन है। अपनी कमियों को समझ कर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय सामान्य है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कन्या
आज आपको जल्दबाजी में काम करने से बचना चाहिए। काम के बिगड़ने की संभावना बन जाती है। आर्थिक रूप से अच्छा समय है। पुराने निवेश भी लाभदायक रहेगा। सामाजिक स्तर बढ़ाने के लिए धन खर्च का योग बनता है।

तुला
आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे। कामकाज के लिए अच्छा दिन है। धन लाभ की भी संभावनाएं नजर आती हैं । व्यापार को विस्तार देने के लिए मशीनरी पर धन खर्च का योग बनता है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। ग्रह-नक्षत्रों का सहयोग मिल रहा है। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। आसानी से धन प्राप्ति की संभावना बनती है।

धनु
आज संभलकर ही कोई कार्य करें। वाद-विवाद से बचें। व्यवसाय में मन मुताबिक परिणाम पाने के लिए कामकाज से संबंधित योजनाओं पर पुनर्विचार जरूरी है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा।

मकर
आपको कार्यक्षेत्र में प्रत‍ियोग‍िता का सामना करना पड़ेगा। ईमानदारी से प्रयास करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। कामकाज को लेकर दुविधा की स्थिति रह सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है।

कुंभ
आज का दिन प्रतिकूल प्रभाव का है। कामकाज के लिए किए गए प्रयास विफल होने का योग बनता है। मन में धन संपत्ति को लेकर चिंता बनी रहेगी। जिसकी वजह से परिवार में क्लेश भी हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है।

मीन
आज आपमें मानसिक तनाव का योग है। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। कामकाज के लिए दिन सामान्य है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन जरूर करें। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक दिन है।

Visits: 94

Leave a Reply