कच्चा मकान में मलवे में दबकर पति पत्नी की मौत

बरसात के चलते मिट्टी के कच्चे मकान के अचानक धराशायी होने से उसके मलवे में दबकर पति और पत्नी का दुखद निधन हो गया। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर गांव में हुई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कल बृहस्पतिवार की रात झिनकराम 55 वर्ष और उनकी पत्नी कलावती देवी 51वर्ष मिट्टी के कच्चे मकान में सोये हुए थे। अचानक रात करीब दो बजे उनका कच्चा मकान धराशायी हो गया और उसके मलबे में पति और पत्नी दोनों दब गये। मकाश गिरने पर हुई तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग अंधेरी रात में ही मौके पर पहुंचे।वहां की भयावह स्थिति देखकर और अनहोनी के डर से तुरन्त मलबे को हटाने में जूट गये। लोगों ने अथक प्रयास कर दोनों को मलवे से बाहर निकाला परन्तु तब तक दोनों की मौत हो गयी थी।सूचना मिलने पर सुबह पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने मृतकों के परिजन को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।


Views: 13

Advertisements

Leave a Reply