अवैध गांजे संग तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे संग एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
बताया गया है कि वाहन चेकिंग व शान्ति व्यवस्थता में लगी पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर अम्बा हास्पिटल से 500 मीटर आगे रधुवरगंज की तरफ नहर पुलिया पर एक व्यक्ति को आधा कि.ग्रा. नाजायज गांजे के झोले समेत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक रितिक चौधरी पुत्र राजकुमार चौधरी निवासी वार्ड नं- 14 शाहनिन्दा दक्षिण मुहल्ला थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर का निवासी है। पुलिस ने इसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 265/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेंज दिया। गिरफ्तार करने वाले टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव आरक्षीगण चन्दन पासवान व अजीत यादव शामिल रहे।

Visits: 71

Leave a Reply