बाइकचोर अवैध तमंचे के साथ चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के बिहार बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
थानाध्यक्ष दिलदारनगर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ में जूटी पुलिस आज शाम क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा कर्मनाशा नदी पुलिया के पास बिहार वार्डर पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिग कर रही थी तथा आने जाने वाले व्यक्तियों व वाहनों की निगरानी कर रही थी। उसी समय दो व्यक्ति एक बाइक पर बिहार की तरफ से आते दिखाई दिये जो पुलिस टीम को देखकर कुछ दूर पहले ही रुककर पिछे मुड़कर भागना चाहे तो पुलिस ने चालक शैलेश कुमार को बाइक समेत अपनी पकड़ में लिया जबकि पीछे बैठे व्यक्ति भागने में सफल रहा। गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी में पुलिस ने अवैध 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त शैलेश राम पुत्र विजय राम निवासी ग्राम मनिया थाना गहमर जिला गाजीपुर का निवासी है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही कर
जेल भेंज दिया। अभियुक्त को गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार त्रिपाठी,आरक्षीगण रवि कुमार सिंह व सर्वेश कुमार रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply