कोरोना अपडेट ! अस्थायी जेल बना कोरोना हब

गाजीपुर। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के क्रम में गाजीपुर में भी वृहस्पतिवार को 65 मरीजों ने बढ़त बना ली।
कल पाए गए 65 मरीजों में से सर्वाधिक संख्या अस्थायी जेल छावनी लाइन में पायी गई, जहां एक ही दिन में 35 मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही जमालपुर मुहम्मदाबाद में छह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां तथा अफीम फैक्ट्री में तीन-तीन तो शहर के सिद्धेश्वर नगर कॉलोनी तहसील जमानियां, गहमर तथा पुलिस लाइन में दो-दो मरीज पाए गये। इसी प्रकार दुबैठा,जीओएफ सदर, सिविल कोर्ट, रामपुर सलामतपुर, फातिमा अस्पताल मऊ, फुल्लनपुर, गोरा बाजार, चिलबिली, बहादुरगंज तथा गहमर में एक-एक मरीज पाए गए हैं।
इनके साथ ही जिले में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 1501 हो गई है। कोरोना से संक्रमित एवं उपचार के दौरान अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार…..
# उत्तर प्रदेश में –
कुल संक्रमित -1,08,974(24 घंटे में 4,586)
एक्टिव मरीज – 43,654
रिकवर – 63,402(24 घंटे में 2,844)
मृत्यु – 1,918(24 घंटे में 61)
उत्तर प्रदेश राज्य में कोरोना के नए मामलों ने सारे पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं। प्रदेश में गुरुवार को कुल 4586 नए केस दर्ज हुए हैं। यह एक दिन में अबतक की सबसे सर्वाधिक संख्या है। वहीं बीते 24 घंटे में 61 कोरोना मरीजों की जान गई है।
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 4586 नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या फिलहाल एक लाख आठ हजार 974 हो गई है। कुल मामलों में से इलाज के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या अब 63 हजार 402 हो गई है। वहीं गुरुवार को हुई 61 मौतों के साथ कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या अब 1918 तक जा पहुंची है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 43 हजार 654 सक्रिय मामले हैं।


# देश में -………
कुल संक्रमित -20,25,409(24 घंटे में 62,170)
एक्टिव मरीज – 6,05,933
रिकवर – 13,77,384(24 घंटे में 50,141)
मृत्यु – 41,638(24 घंटे में 899)


# विश्व में –
कुल संक्रमित – 18.8 M(24 घंटे में 212K)
एक्टिव मरीज – 7.5 M
रिकवर – 11.3 M
मृत्यु – 706 K (24 घंटे में 5,134)

Views: 121

Leave a Reply