पंचांग व राशिफल  – 07 अगस्त 2020

पंचांग व राशिफल – 07 अगस्त 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी 26:07 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 13:25 तक
करण बावा बालवा 13:09 तक 26:07 तक
वार शुक्रवार
योग सुकर्माण 29:51 तक
सूर्योदय 05:49
सूर्यास्त 19:02
चंद्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल सुबह 10:47 − 12:26
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:5

राशिफल
मेष
वर्तमान समय शुभ फलकारक है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें, अन्यथा असंतुलित बचनों से बने काम बिगड़ सकते हैं। इसके साथ ही अपनी सोच को सकारात्मक दिशा दें। ईश आरधना सहायक होगी।

वृषभ
आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही पूंजी निवेश से लाभ संभावना है । राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी रहेगा। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

मिथुन
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते सोच समझकर पूंजी निवेश कर सकते हैं, ध्यान रहे शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा।

कर्क
जीवन में नई उड़ान भरने का समय है, इसका लाभ लें।आगे बढ़ने की कोशिश करें। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। परिजनों से भेंट संभव। अचानक खर्च हो सकता है।

सिंह
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति सोच समझकर निर्णय लें।आत्म विश्वास की कमी के कारण कुछ गलत फैसले हो सकते हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।

कन्या
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए मेहनत करने का समय है। घमंड से बचें अन्यथा स्वयं का नुकसान होगा।

तुला
कार्यक्षमता में वृद्धि की संभावना के बीच नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

वृश्चिक
शांति से फैसले लें,न कि जल्द बाजी में कोई भी कार्य न करें। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रो से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं।

धनु
आप मन लगाकर कार्य करें। सफलता अवश्यझ मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोगों से बचें।

मकर
आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार के बीच पूराने निवेश से लाभ होगा। फ़ालतू समय बर्बाद न करे। शांति से विचार कर ही कोई निर्णय लें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान से बचें।

कुंभ
कार्य की अधिकता रहेगी। सभी जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

मीन
यात्रा से लाभ की संभावना के बीच अपनी चतुराई से आप कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। मेहनतकश लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है। समय का सदुपयोग करना सीखें।

Views: 85

Leave a Reply