आला नकब व चाकू संग दो धराये

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान क्षेत्र के रामपुर बाजार मे चोरी की नियत से छिपे दो व्यक्तियों को चाकू व आला नकब बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त कल्लू प्रजापति पुत्र रामबचन व लालता सोनकर पुत्र शिवनाथ सोनकर निवासीगण ग्राम रामपुर थाना खानपुर गाजीपुर हैं। बताया गया कि तलाशी से अभियुक्त कल्लू के पास से एक नाजायज चाकू व लालता सोनकर के पास से चोरी में प्रयुक्त होने वाला औजार सरिया बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेंज दिया।
पुलिस टीम में उ0नि0 योगेन्द्र सिंह व आरक्षीगण
अजय यादव, श्रवण कुमार व विजय सिंह थाना खानपुर गाजीपुर रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply