पंचांग व राशिफल -28 जुलाई  2020

पंचांग व राशिफल -28 जुलाई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी 27:00 तक
नक्षत्र स्वाति 09:37 तक
करण बालवा कौवाला 15:58 तक 27:00 तक
वार मंगलवार
योग शुभा 17:59 तक
सूर्योदय 05:44
सूर्यास्त 19:19
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल सुबह 15:48 − 17:29
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:53

राशिफल
मेष
आज कई स्रोतों से धनलाभ की संभावना है। निवेश शुभ रहेगा। निजी कार्यो से भागदौड़ अधिक होगी। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। आज जहां तक हो सके कम बोलें व अच्छा बोलें। यात्रा की संभावना है।

वृषभ
समय की अनुकूलता के आभास के बीच बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

मिथुन
आज आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलने के साथ ही दोस्तों के साथ यात्रा होगी।

कर्क
आज धन प्राप्ति सुगमता से होने के साथ ही यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। लेकिन,दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा।

सिंह
आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या
व्यापारिक नई योजना से उन्नति होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। वहीं कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता भी है। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

तुला
आज धनलाभ के बीच व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जबकि आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंभ होगा। संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक
आज आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। लाभ के अवसर हाथ आने के साथ ही सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है।

धनु
आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें।कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेगे

मकर
समय ठीक नहीं कहा जा सकता, न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेंगे। परिवार के प्रति सजग रहने की आवश्यकता के बीच मामूली चोट,विवाद आदि से हानि की संभावना। जोखिम न लें।

कुम्भ
आज किया निवेश शुभ रहेगा। काम की अधिकता रहेगी। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। लेकिन, झूठ बोलने से बचे। माता के स्वास्थ में कमी आएगी।

मीन
कारोबार में विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। आज कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोच लें। थोड़ा सा प्रयास भी आपको अधिक लाभ दिलवाएगा। लेकिन, ध्यान रखें आज कोई दु:खद समाचार भी मिल सकता है।

Views: 99

Leave a Reply