अवैध असलहे संग तीन शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने क्षेत्र के तेतरिया मोड़ से बीती रात मुठभेड़ के बाद तीन शातिर अपराधियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक यादव पुत्र जनार्दन यादव निवासी ग्राम अड़रिया थाना सुहवल जिला गाजीपुर ,अमित राय पुत्र अजीत राय निवासी अवथहीं थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर तथा लक्ष्मण राय पुत्र विनय कुमार उर्फ डब्ल्यू राय निवासी शेरपुर कला थाना भांवरकोल गाज़ीपुर रहे।
पुलिस टीम ने इनके कब्जे से दो देसी पिस्टल पॉइंट 32 बोर मय चार कारतूस, एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस तथा एक हीरो स्प्लेंडर बरामद किया है ।अभियुक्त दीपक यादव पर 8 मुकदमें दर्ज हैं जबकि दूसरे लक्ष्मण राय पर पांच मुकदमे तथा अमित राय पर तीन मुकदमे दर्ज हैं । गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, उप निरीक्षक संदीप सिंह व नंदलाल कुशवाहा, मुख्य आरक्षी विजय तिवारी व प्रयाग राम तथा कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार व अनुज कुमार मौर्य शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply