चोरी के दो वाहनों सहित तीन बाल अपराधी वाहनचोर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत नोनहरा थाना पुलिस ने तीन बाल अपराधी वाहन चोरों को चोरी की दो मोटर साइकिलों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बताया गया कि पुलिस टीम अपराध नियन्त्रण
हेतु क्षेत्र के आरीपुर तिराहा पर मौजूद थी। उसी समय मुखबीर ने क्षेत्र में बाल अपराधियों की मौजूदगी की सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस टीम साथीपुर जा पहुंची और हकीकत अमली से तीन संदिग्ध लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक टीवीएस सेंट्र मोटर साइकिल तथा एक टीवीएस मोपेड बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनिश कुमार पुत्र पब्बन राम निवासी बरही थाना मरदह जनपद गाजीपुर, मंजीत कुमार उर्फ भुअर पुत्र मदन राम व इन्द्रजीत कुमार पुत्र देवी प्रसाद निवासीगण महमूदपुर थाना नोनहरा गाजीपुर के रुप में की गयी। अपराधियों को गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक हरिनारायन शुक्ला व रामकुमार ओझा, आरक्षीगण मनीष तिवारी, दिनेश सिंह, रोहित सिंह, अभिषेक शुक्ला,पंकज तिवारी व मनोज वर्मा शामिल रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply