कोरोना अपडेट  – 19 जुलाई 2020

गाजीपुर। देश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमितों के साथ ही रोग से छुटकारा पाकर अपने घरों को लौटने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आज सुबह प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 37407 नए संक्रमितों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 77 हजार 864 हो गई है। इसमें सक्रिय मरीजों की संख्या 3 लाख 73 हजार 007 तक पहुंच गई है। वहीं स्वस्थ होकर वापस घरों को लौटनेवालों में 23 हजार 552 लोगों की बढोत्तरी के साथ कुल संख्या 6 लाख 77 हजार 630 हो चुकी हैं। वहीं 543 नये मृतकों के साथ मृतकों की कुल संख्या 26828 हो गयी है।
इसी प्रकार कल देर शाम तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1873 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47036 हो गयी जिसमें सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 17264 है। पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 1030 बढ़त के साथ 28664 हो गयी है। पिछले चौबीस घंटों में 24 नये मृतकों के साथ मृतकों की कुल संख्या 1108 हो गयी है।
गाजीपुर जिले में कल शाम आठ नये मरीज पाये गये। इन नए मरीजों में से 7 मरीज सदर तहसील क्षेत्र के तथा एक मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र का मरीज है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 498 हो गई है। इसमें सक्रिय मरीजों की संख्या 116 हो गई है। अब तक स्वस्थ होकर घर लौटने वालों में 6 नए लोगों के साथ कुल संख्या 375 हो गई है तो वही एक नए मृतक के साथ मृतकों की कुल संख्या 7 हो गई है।

Visits: 118

Leave a Reply