कोरोना ! अमिताभ बच्चन व पुत्र अभिषेक बच्चन संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

अमिताभ बच्चन व उनके पुत्र अभिषेक बच्चन हुए संक्रमित

मुंबई। बिग बी के नाम से प्रसिद्ध बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसके कारण उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देशवासियों को कोरोना से बचाव का संदेश देने वाले सतहत्तर वर्षीय श्री बच्चन ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हॉस्पिटल में शिफ्ट कर रहे हैं। हॉस्पिटल अथॉरिटीज को सूचित कर रहा है। परिवार और बाकी स्टाफ टेस्ट करवा रहे हैं। जांच के नतीजों का इंतजार है।
उन्होंने आग्रह किया कि पिछले 10 दिनों में जो भी व्यक्ति मेरे करीब रहे हैं वे अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवा लें।
पता चला है कि फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गयी थी। वे वर्तमान में अन्य कई प्रोजेक्ट से जूड़े हैं और आने वाली फिल्मों चेहरे, ब्रह्मास्त्र, बटरफ्लाई व झुंड आदि हैं। इसके साथ ही वे कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग भी कर रहे थे। शो के एपिसोड की शूटिंग की तैयारियां चल रही थीं। अमिताभ बच्चन के बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होने से कई प्रोजेक्टों पर देरी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बताते चलें कि इसके कुछ देर बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज मैं और पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों को हल्के लक्षण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों सभी की जांच करा रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।’ उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गये। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। शनिवार को रात लगभग 10 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, ‘वह स्थिर हैं, लेकिन सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनकी उम्र और ट्यूबरक्यूलोसिस समेत पिछली बीमारियों को देखते हुए, उनकी हालत में सुधार आने में समय लग सकता है।’

Views: 101

Leave a Reply