पंचांग व राशिफल – 12 जुलाई 2020

पंचांग व राशिफल – 12 जुलाई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 15:48 तक
नक्षत्र उत्तर भाद्रपदा 08:08 तक
करण बावा बालवा 15:48 तक 28:58 तक
वार रविवार
योग अतिगंदा 21:48 तक
सूर्योदय 05:35
सूर्यास्त 19:16
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल शाम 17:34 − 19:16
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:58 − 12:53

राशिफल
मेष
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। कार्यस्थल पर व्यस्तता के बीच जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद से दूर रहें, लेकिन परिवारिक क्लेश की संभावना है।

वृषभ
पुराना धन मिलने के साथ ही रुके कार्य पूर्ण होंगे। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। संतान के विवाह संबंधी समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायीयों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

मिथुन
अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें, व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करते हुए अपने आप को संभालें व संगती बदलें।

कर्क
कार्यसिद्धि होगी। लेकिन आपमें से कुछ लोग कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय होने से चिंतित व तनाव में रहेंगे। रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

सिंह
कार्यस्थल पर विवाद के साथ ही जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता व तनाव रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।नए दोस्त बनेंगे।

कन्या
आपकी वाक् शैली लोगों को प्रभावित करेगी। यात्रा सफल रहने के साथ ही प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला
कार्य क्षमता में वृध्दि के चलते उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन, भय, पीड़ा, चिंता व तनाव भी रहेंगे।

वृश्चिक
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। लेकिन, ध्यान रखें कि किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें अन्यथा दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा।

धनु
निवेश से लाभ के बीच कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।

मकर
कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधो में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ‍लेकिन, ज्यादा होशियारी नुकसान का कारण बन सकती है।

कुंभ
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। लेकिन, आप के कुछ अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

मीन
सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। लेकिन, कार्यस्थल पर अधिकारियों से किन्हीं विषयों को लेकर मतभेद हो सकता है।

Visits: 102

Leave a Reply