पंचांग व राशिफल – 09 जुलाई 2020

पंचांग व राशिफल – 09 जुलाई 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी 10:13 तक
नक्षत्र शतभिषा 27:00 तक
करण बालवा कौवाला 10:13 तक 22:53 तक
वार गुरुवार
योग आयुष्मान 19:57 तक
सूर्योदय 05:34
सूर्यास्त 19:18
चंद्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल दोपहर 14:09 − 15:52
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:58 − 12:53

राशिफल
मेष
कारोबारी समस्याओं के बीच विशेष महत्व के कार्य पहले देखें। सफलता मिलेगी। कम समय में काम को पूरा करने के लिए समय का सदुपयोग करें। सायंकाल यात्रा न करें।

वृषभ
समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति की होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

मिथुन
समय का सदुपयोग करते हुए दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात के चलते मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

कर्क
शुभ कार्यों में व्यय होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता के साथ ही सामाजिक संबंधों का लाभ भी मिलेगा। लेकिन अपनों की बातों से मन दुखी होगा।

सिंह
भाग्य में प्रबलता के चलते कारोबार में सफलता मिलेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे। लेकिन दिन की शुरुआत व्यस्तता से होगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा।

कन्या
आध्यात्मिक तरक्की के साथ ही धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलने के साथ ही न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

तुला
कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आने के साथ ही धार्मिक यात्रा की योजना भी बनेगी। लेकिन, परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा।

वृश्चिक
आज काम बहुत है। अत: कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

धनु
स्वास्थ का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करते हुए महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। बड़ो का आदर करें। संतान सुख की संभावना के बीच वाहन खरीदने का मन होगा।

मकर
शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लेकिन, लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढता आएगी। शुभ कायों में व्यय के चलते यात्रा सफल रहेगी।

कुंभ
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ने के साथ ही यात्रा सफल रहेगी।

मीन
समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

Visits: 93

Leave a Reply