मुठभेड़ ! विकास दुबे का साथी अमर दुबे ढेर

लखनऊ। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की जघन्य हत्या के बाद से फरार विकास दुबे के साथी अमर दुबे को हमीरपुर पुलिस ने सुबह मुठभेड़ के दौरान मारा गिराया। प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि आज सुबह हमीरपुर के मौदहा थानाक्षेत्र में एसटीएफ उत्तर प्रदेश एवं स्थानीय पुलिस की मुठभेड़ में विकास दुबे गैंग का शातिर अपराधी अमर दुबे मारा गया । यह कानपुर हत्याकांड का नामज़द एवं वांछित अभियुक्त था जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी।
हमीरपुर के मौदहा मुठभेड़ पर एसपी हमीरपुर श्लोक कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम ने घेराबंदी की। अमर दुबे ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जबावी फायरिंग में अमर दुबे को गोली लगी और अन्ततः वह मारा गया। पुलिस को वहां से आटोमेटिक हथियार मिला जिससे वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर रहा था। पता चला कि उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अपने दो साथियों के साथ फरीदाबाद में नेशनल हाईवे के पास एक होटल में रुका था। वह अपने परिचित की मदद से दिल्ली के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की तैयारी में था। इस बात की भनक एसटीएफ और हरियाणा पुलिस को मंगलवार शाम लगी। जबतक पुलिस टीमें वहां पहुंची,विकास दूबे वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने विकास के तीन साथियों को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा कानपुर घटना में लूटी गयी दो रिवाल्वर के भी बरामद करने की सूचना है।विस्तृत खबर का इंतजार है…


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply