नहीं रहे ख्यातिलब्ध पहलवान आनन्द राय

गाजीपुर,18 जून 2020। कुश्ती में जिले व देश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करनेवाले जिले के रेवतीपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं भोजपुरी सिने अभिनेता अभिनेता आनन्द राय का बिमारी के दौरान 66वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
जिले के रेवतीपुर गांव के बहोरिक राय पट्टी निवासी आनन्द राय को कुश्ती विरासत में मिली थी। बचपन से ही कुश्ती के दावपेंच सिखने लगे थे। उनके पिता स्व. केपी राय भी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में निर्णायक रहा करते थे। आनन्द राय ने अपने दमखम और पौरुष के बल पर कुश्ती प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने जिले, प्रदेश से लेकर देश व अन्तर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया और देश की शान बने।
इसके साथ ही उन्होंने भोजपुरी फिल्मी जगत में भी काम किया। वर्ष 1984 में रिलिज भोजपुरी फिल्म रंग दी चुनरिया रंग में तोहार में अभियन किया था।
पिछले कुछ समय से वे बिमारी के चलते अपनी चचेरी बहन के दिल्ली स्थित मकान पर वहीं रहकर इलाज करा रहे थे। वहां इलाज के दौरान ही मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी अंतेष्टि वहीं दिल्ली के यमुना तट पर की गयी। उनके निधन की खबर उनके पैतृक गांव पहुंचते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई और लोग दिन भर शोक संवेदना व्यक्त करते रहे।

Views: 100

Leave a Reply