पंचांग व राशिफल – 18 जून 2020

पंचांग व राशिफल – 18 जून 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी 09:37 तक
नक्षत्र भरणी 08:28 तक
करण
तैतिल गारा 09:37 तक 22:21 तक
वार गुरुवार
योग सुकर्माण 14:43 तक
सूर्योदय 05:27
सूर्यास्त 19:16
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल दोपहर 14:05 − 15:49
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:54 − 12:49

राशिफल
मेष
व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। वहीं विरोधियों के सक्रिय होने की वजह से कार्यों को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। कर्ज संबंधी मामले निपटेंगे।

वृषभ
कई दिनों से रुके कार्यो में आज गति आने के साथ ही व्यापारिक स्थिति में लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। राजकीय कार्यों में शुरुआत में रुकावट आ सकती है, लेकिन समाधान हो जायगा।

मिथुन
नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकने के साथ ही निवेश का सही समय है। भूमि भवन के क्रय विक्रय की रूपरेखा बनेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है।

कर्क
अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को ये समझ कर करें कि वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीविका है। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा।

सिंह
आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में उलझन के बाद आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय लगेगा।

कन्या
लोन संबंधी मामले निपटेंगे। कार्यस्थल पर आप का महत्त्व बढ़ेगा। वाहन सुख मिलने की संभावनाओं के बीच प्रियजन से भेंट होगी। आवास निवास की समस्या का हल होगी। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं।

तुला
मानसिक तनाव के चलते स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। आकस्मिक यात्रा के योग कि बीच धन लाभ की संभावना है। किसी दूसरे के विवादों में दखल देने से बचें।

वृश्चिक
नौकरी संबंधी समस्या के हल होने के साथ ही कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आप के अपने आप का विरोध कर सकते हैं। झूठे आरोप से बचें।

धनु
शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी।। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पिता के साथ समय व्यतीत होने के साथ ही महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। आज वाहन सुख मिलने की संभावना है।

मकर
लम्बे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आप का खुल कर विरोध करेंगे। आय के नए स्त्रोत स्थापित होने के साथ ही नए मित्र बनेंगे।

कुम्भ
व्यापार में विस्तार की संभावना के बीच धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यो में सफलता मिलेगी। आज मिलने वाले मौकों का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

मीन
आर्थिक लाभ की संभावना के बीच सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भावनात्मक संबंधो में नजदीकियां आएगी। व्यापार में नई योजना लागू हो सकती है।

Views: 110

Leave a Reply