पंचांग व राशिफल – 16 जून 2020

पंचांग व राशिफल – 16 जून 2020
पंचाग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी 05:40 तक
नक्षत्र अश्विनी 30:03 तक
करण विष्टि बावा 05:40 तक 18:46 तक
वार मंगलवार
योग शोभना 13:37 तक
सूर्योदय 05:26
सूर्यास्त 19:15
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल दोपहर 15:48 − 17:32
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:53 − 12:49

राशिफल
मेष
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आय के नए मार्ग खुलने के साथ ही निवेश शुभ रहेगा। सामाजिक आयोजन में भाग लेंगे। दुर्घटनादि से बचें। जोखिम न लें।

वृषभ
दिन की शुरुआत में आलसी रवैया रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन के आनंद के बीच कुछ चिंताएं बनी रहेंगी।

मिथुन
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेकिन क्रोध की अधिकता के चलते कलह की संभावना भी है। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। शरीर पीड़ा के बीच जोखिम-जमानत के कार्य टालें।

कर्क
व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम व निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। वाहन पर खर्च होगा। अस्वस्थता रहेगी।

सिंह
मित्रों की मदद से रुके काम होंगे। कुछ लाभ होगा। तनाव व चिंता का वातावरण रहेगा, जोखिम न लें। दुर्घटनादि से हानि संभव है।

कन्या
मन के अनुकूल माहौल मिलेगा। अचानक लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। निवेशादि लाभ देंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। विवाद न करें।

तुला
आमदनी में बढ़ौतरी होगी। भय, चिंता व तनाव के बीच विवाद, चोरी, दुर्घटनादि से हानि संभव है। झंझटों से दूर रहें। जोखिम न लें। किसी अपने से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहे।

वृश्चिक
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलेगा। पिता के कार्य में आप का सहयोग रहेगा। यात्रा सफल रहेगी, लेकिन जोखिम न लें। कुछ जगहों पर हानि भी संभव है।

धनु
कार्यप्रणाली में सुधार होने के साथ ही प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह रहेगा। लाभ बढ़ेगा। यात्रा करने का मन होने के बावजूद आप निर्णय लेने में कमजोर रह सकते हैं। अस्वस्थता रहेगी। जोखिम न लें।

मकर
विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मकान दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

कुम्भ
लंबे समय से आप जो करना चाहते थे वह कार्य आज सम्भव हो सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। आलस्य रहेगा। प्रयास बेकार रहेंगे।

मीन
बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। निवेश शुभ रहने के साथ ही लाभ होगा। निजी जीवन में परिश्रम की अधिकता रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

Views: 72

Leave a Reply