सिने महोत्सव! 20 जून से होगा ऑनलाइन

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश), 15 जून 2020। प्रदेश के बुंदेलखंड में तीन दिवसीय आनलाइन सिने महोत्सव का आयोजन पहली बार 20 जून से आयोजित हो रहा है। इस महोत्सव में बांग्लादेश, इस्राइल, पोलैंड व मलेशिया सहित कई अन्य देशों की फिल्में प्रदर्शित की जायेंगी।
उक्त जानकारी इस तीन दिवसीय ऑनलाइन महोत्सव के फ़िल्म स्क्रीनिंग प्रमुख सुयश सिंह भदौरिया ने दी है।
भदौरिया ने आज सोमवार को कहा, “ऑनलाइन सिने महोत्सव का आयोजन जालौन जिले के कोंच कस्बे में 20, 21 और 22 जून (तीन दिवसीय) को होगा, जिसमें बांग्लादेश, इस्राइल, पोलैंड और मलेशिया के अलावा कई अन्य देशों की कई फिल्में ऑनलाइन प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें 40 से अधिक भारतीय फिल्में शामिल हैं।”
उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में देश और क्षेत्रीय स्तर की फिल्मों में कर्मा, माई मेट्रो माई स्टोरी, हेलमेट मैन, मिनी बैलेंस, थैंक्स यार सोशल अवेर्नेस (अवार्ड विनिंग), राघव शॉर्ट मूवी, नेचर गेम, द कोरोना वायरस एक्सप्लेन्स, उपेक्षा, रोड सैफ्टी, लॉकडाउन स्टोरी ऑफ घरवास, भारत इंडिया, ललक, कलाकार व अम्मा भैया कब मरेगा जैसी 40 से अधिक फिल्में ऑनलाइन प्रदर्शित की जायेंगी ।
बताते चलें कि इस तीन दिवसीय ऑनलाइन महोत्सव में फ़िल्म स्क्रीनिंग प्रमुख सुयश सिंह भदौरिया हमीरपुर जिले के बिवांर कस्बे के ही निवासी हैं।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply