शातिर हिस्ट्रीशीटर पहुंचा जेल

गाजीपुर,12 जून 2020। नन्दगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र के पहाड़पुर से शातिर वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अलसुबह गिरफ्तार करने में सफलता पायी।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर अपराधी उमेश यादव उर्फ छोटू क्षेत्र के रसूलपुर का निवासी है।गुरूवार की अलसुबह उसे हल्की मुठभेड़ के बाद पहाड़पुर से उस समय गिरफ्तार कर लिया ज ब वह तड़के कहीं जाने की फिराक में था।
उन्होंने बताया कि वह लूटेरे गिरोह का संचालक है और उस पर लूट व अन्य अपराधिक संलिप्तता के चौदह मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरोह पर जिले के अतिरिक्त आजमगढ़ व जौनपुर क्षेत्र में भी अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता रही है।
उन्होंने कहा कि सम्मनपुर निवासी कासिफ अहमद पुत्र आफताब पर हुए जानलेवा हमले में इसके अलावा 4 अन्य पर हत्या के प्रयास का मुकदमा पांच जून को दर्ज कराया गया था। पुलिस इसकी सुरागरसी में लगी थी जिसके कारण यह सफलता मिली है। कहा कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शीघ्र ही उन्हें भी गिफ्तार कर जेल भेंजा जायेगा।


Views: 13

Advertisements

Leave a Reply