कोरोना बम ! 89 लोगों की पाजीटिव रिपोर्ट के साथ कुल संख्या पहुंची 373

जौनपुर,11जून 2020। देश के विभिन्न हिस्सों से वापस लौटे प्रवासियों ने जिले की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। पिछले 24 घंटे में 89 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से एक्टिव केसों की संख्या में तीव्र इजाफा हुआ है।
नौ जून को 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कल 45 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़ते हुए 373 तक जा पहुंची है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 212 हो गयी है।
प्रशासन द्वारा सभी मरीजों को चिकित्सा के लिए बनाये गये कोविद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासनिक अधिकारी गण इनके सम्पर्क में आये लोगों को क्वरंटाइन करने में जूटे हैं।

Visits: 106

Leave a Reply