पीजी कालेज के छात्र फीस जमा कर सकेंगे आनलाइन

गाजीपुर,10 जून 2020। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर द्वारा छात्रों को सत्र 2020-21 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 15 जून से आनलाईन आवेदन शुल्क जमा करने की सुविधा प्रदान की गयी है।उल्लेखनीय है कि छात्रों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने महाविद्यालय में आनलाईन शुल्क जमा की प्रक्रिया लागू कराने हेतु हजारों छात्रों के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र प्रेषित किया था। उनकी मांग को लिखित रूप से मानते हुए जनपद सहित देश के विभिन्न प्रान्तो के यहाँ अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को शिक्षण-प्रवेश शुल्क आनलाईन जमा करने हेतु कालेज प्रबंधन की तरफ से आज लिखित प्रपत्र जारी करते हुए सबको आनलाईन प्रवेश शुल्क जमा करने की सुविधा व अनुमति प्रदान कर दी गई।
बताते चलें कि उपाध्याय ने छात्र शक्ति के बलबूते छात्रहितों के लिए कालेज के कक्षाओं में माइक्रोफोंन स्पीकर, मुख्य द्वार पर लगभग एक लाख की एचडी क्वालिटी का घूमावदार कैमरा, समस्त कक्षाओं में एलीडी लाईट, कक्षाओं के बाहर कूड़ेदान की व्यवस्था, कैम्पस मे डाइरेक्शन बोर्ड की व्यवस्था,छात्र-छात्राओ के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था,कैम्पस में छात्रों के लिए शौचालय व पेयजल की व्यवस्था,कालेज के मुख्य द्वार के पास अतिथि गृह की व्यवस्था, कैंपस मे शिकायत पेटिका की व्यवस्था, कुछ संकायों में डिजिटल आई-कार्ड की व्यवस्था, सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करवाना इत्यादि मांगो को पूर्ण कराने तक संघर्ष किया था।
उल्लेखनीय है कि मांग पूर्ण होने के उपरांत एक तरफ जहाँ छात्र-छात्राओं में हर्ष की लहर व्याप्त है वहीं दूसरी तरफ छात्र समुदाय की भावना का समादर करते हुए मांग पूर्ण करने में अपनी सहृदयता एवं सहयोग करने वाले महाविद्यालय प्रबंधन सहित विशेष रूप से प्राचार्य डॉ० समर बहादुर सिंह जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दीपक उपाध्याय ने आज गुलदस्ता व तुलसी का पौधा भेंट कर अभिनंदन का भाव प्रकट करते हुए कहा कि यह छात्र-छात्राओं की जीत है और आगे भी छात्रहित से जुड़ी मुद्दों पर संघर्ष करते रहेंगे।
इस मौके पर छात्र नेता अभिषेक पाण्डेय,प्रवीण पाण्डेय,आकिब खां,आकाश तिवारी, आशीष चौधरी, अमरजीत यादव,विवेक जायसवाल,श्याम सुन्दर सिंह यादव,अजीत यादव, अभिनव कुमार इत्यादि छात्र मौजूद रहे।


Views: 10


Leave a Reply