आत्महत्या ! आरक्षी ने कारबाइन से स्वयं को उड़ाया

मुरादाबाद(उत्तर प्रदेश),04 जून 2020। आपसी रिश्ते में पारिवारिक दखल के चलते सिपाही ने बीती रात में कार्बाइन से स्वयं को गोली मारकर जान दे दी।
बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव रसूलपुर पिटारी निवासी कान्स्टेबल मनीत प्रताप सिंह उम्र23 वर्ष की ड्यूटी मुरादाबाद देहात विधानसभा से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर के रूप में थी।
बताया गया कि बुधवार की रात लगभग दो बजे सिपाही मनीत प्रताप सिंह ने कटघर के आदर्श नगर कालोनी में किराए के मकान में, अपने कमरे में सरकारी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली। रात में गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या का कारण पारिवारिक तनाव बताया गया है।
इस संबंध में एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में सिपाही की मौत हुई है। प्रथमदृष्या आत्महत्या है। उसने खुद को गोली मारी है। यह पहले से एक रिलेशनशिप में था, जिसका दोनों परिवार विरोध कर रहे थे। इसी कारण यह तनाव में चल रहा था।

Visits: 64

Leave a Reply