हमलावरों ने देर रात युवक को मारी गोली

गाजीपुर, 04 जून 2020। निमंत्रण से देर रात घर वापस लौटते समय एक शख्स को हमलावरों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।
यह दुस्साहसिक घटना शादियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर कटघरा गांव के पास कल देर रात घटी।
हमलावरों की गोली से जख्मी शशिकांत सिंह पुत्र स्व.रामचन्द्र सिंह नन्दगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर बनगावा के निवासी हैं। गोली शशिकांत के हाथ व पेट में लगी है।
रात में गोली लगने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह द्वारा जिला अस्पताल पहुंच कर पीड़ित व्यक्ति से घटना की विस्तृत जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए मातहतों को निर्देश दिया।
जख्मी शशिकांत सिंह के जीजा भोला सिंह निवासी नन्दगंज ने अज्ञात हमलावरो के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply