पंचांग व राशिफल – 26 मई 2020

पंचांग व राशिफल – 26 मई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 25:07 तक
नक्षत्र आर्द्रा 06:59 तक
करण
वणिजा विष्टि 13:14 तक 25:07 तक
वार मंगलवार
योग गांदा 27:48 तक
सूर्योदय 05:29
सूर्यास्त 19:06
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल दोपहर 15:42 − 17:24
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:45

राशिफल
मेष
आज प्रस्तावित योजना लंबित हो सकती है। वहीं कार्य न होने से हताशा रहेगी। आज किसी की भी बातों पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई जांच लें। सुख-सुविधा पर खर्च करने के साथ ही बुजुर्गों की भावनाओं को भी समझें।

वृषभ
व्यापारिक विस्तार की योजना सफल रहने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं। आपका जिद्दी रवैया नुकसान पहुंचा सकता है। अत: कार्य में सफलता न मिलने के कारण दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें।

मिथुन
आज व्यर्थ की भागदौड़ के बीच कार्यस्थल पर किया गया परिश्रम सार्थक होगा। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। लेकिन संतान के कृत्यों के कारण चिंतित हों सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी।

कर्क
आज आपकी मेहनत और समर्पण से भाग्योदय की संभावना है। घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं। परिजनों से, संबंध बेहतर होंगे साथ ही आज किसी से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें।

सिंह
आज दिन की शुरुआत ही व्यस्तता से होगी। लंबे समय से अटके काम सहज ही पूरे होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करने के साथ ही आज अपने गुस्से पर काबू रखें , वरना बात बिगड़ने की संभावना है। किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

कन्या
आज कार्यस्थल पर सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, लेकिन आपकी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं। झूठ बोलने से बचें, बहनों से विवाद की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला
युवाओं के लिए यह उपयुक्त समय है। आय के स्रोत बढेंगे,मेहनत करने में पीछे न हटें, पदोन्नति के आसार हैं। उच्च अध्ययन के लिए शहर छोड़ना होगा। मनचाही नौकरी की तलाश के बीच निजी संबंधों में मधुरता बढेगी।

वृश्चिक
आज लापरवाही की तो लाभदायी योजना हाथ से निकल सकती हैं। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें| स्थाई सम्पति के क्रय -विक्रय में धन लगेगा।

धनु
बुद्धि जीवियों से संपर्क बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। आलस हावी रहेगा, लेकिन आलस्य को त्याग कर कारोबार में व्यवस्था में सुधार करना होगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है।

मकर
प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं, लेकिन निवेश से पहले पूरी जांच कर लें। नौकरी में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे, वहीं विरोधियों से विबाद की स्थिति बन सकती है।

कुम्भ
रोजगार की तलाश में यात्रा के बीच अपनी मेहनत के बलबुते पर काम पूरा कर लेंगे। युवाओं का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। संतान की वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी।

मीन
आज मनचाहा काम मिलने पर प्रसंन्नता मिलेगी। कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण के साथ ही कार्यशेली में सुधार करने की जरूरत है। व्यक्तिगत मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बात बिगड सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Visits: 116

Leave a Reply