पंचांग व राशिफल – 19 मई 2020

पंचांग व राशिफल – 19 मई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास ज्येष्ठ
तिथि द्वादशी 17:30 तक
नक्षत्र रेवती 05:02 तक
करण
तैतिल गारा 17:30 तक 30:40 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार मंगलवार
योग आयुष्मान 29:19 तक
सूर्योदय 05:31
सूर्यास्त 19:02
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल दोपहर 15:40 − 17:21
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:44

राशिफल
मेष
आज का दिन लाभदायी है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारी की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। दोस्तों के साथ मेलजोल बढेगा। हनुमानजी की कृपा बनी रहेगी।

वृषभ
आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखें। व्यापार में विघ्न की संभावना है। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

मिथुन
आज मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। क्रोध और वाणी पर संयम न रहने से अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। परिजनों के साथ कलह की संभावना है। नकारात्मक विचारों को दूर रखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क
धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा। लेकिन समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा, अत: अपनी बारी का इंतजार करे। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत में गड़बड़ी के चलते आकस्मिक खर्च हो सकता है।

सिंह
आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से कार्य सफल बनेंगे। संतो के दर्शन से लाभ होगा।गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, वाणी पर संयम रखें। बजरंगबली का आशीर्वाद बना रहेगा।

कन्या
आज व्यवसाय में सफलता प्राप्ति के बीच भावुकता बनी रहेगी। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और करियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मारुतिनंदन की विशेष दया बनी रहेगी।

तुला
पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद से बचें। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा।

वृश्चिक
आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होने के साथ ही भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। मध्याह्न के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

धनु
वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें अन्यथा बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें।

मकर
आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।

कुम्भ
मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने का विचार नुकसानदेह हो सकता है। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

मीन
व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद के बीच नए मित्र भी बन सकते हैं। अपने घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। अधिक धन खर्च हो सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें।

Visits: 83

Leave a Reply