लाकडाउन! जनता रसोई से जरूरत मंदो को वितरित हुआ भोजन

गाजीपुर, 18 मई 2020। जिले के विभिन्न संगठनों, स्वयसेवी संगठनों, राजनीतिक दलों तथा जन सहयोग से लाकडाउन के प्रथम चरण से ही जरूरतमंदो को खाद्य पदार्थ , भोजन सामग्री व जनता रसोई का संचालन होता रहा है। जनसहयोग से जरूरतमंदो में चलाये जा रहे भोजन वितरण कार्यक्रम में लगे सभी कर्मवीर एवं दानवीर साथियों के प्रति पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने आभार व्यक्त किया। उनके निवास से संचालित रसोई में आज के सम्मानित दानदाताओं के क्रम में सुखदेवपुर निवासिनी श्रीमती बारमती कुशवाहा , सिविल इंजीनियर संजय यादव एवं महाजन टोली निवासी मो० दाऊद भाई द्वारा खाद्य सामग्री से योगदान करते हुए इस पुनीत अभियान को गति प्रदान करने का कार्य किया गया। जरूरतमंदो के घर तक जाकर सुरक्षित रूप से वितरित किया गया। सहयोगी कर्मयोद्धाओं में मो० परवेज, मनी सिंह, अभिषेक तिवारी,रोहित गुप्ता, दीपक उपाध्याय, अवधेश गुप्ता,मोनू गुप्ता, मनोज पाण्डेय,अजय यादव, अन्नू पाण्डेय, संदीप श्रीवास्तव, मयंक तिवारी, दीपक वर्मा, राज सैंनी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Views: 63

Leave a Reply