पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर,18 मई 2020। जमानियां कोतवाली पुलिस ने सामुहिक बलात्कार के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बताया गया है कि अपराधियों की धरपकड़ हेतु सुरागरसी में लगी पुलिस टीम ने अभियुक्त को
रघुनाथपुर चट्टी से पूर्वांह में गिरफ्तार कर लिया। फरार अभियुक्त अमलेश 22वर्ष पुत्र श्याम सुन्दर निवासी रघुनाथपुर थाना-जमानियां, जनपद-गाजीपुर का निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराकर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेंज दिया। वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी, आरक्षीगण बलवन्त सिंह, गोविन्द निर्मल, रत्नेश कुमार, मंगल यादव व शालिनी सिंह रहीं।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply