पंचांग व राशिफल – 18 मई 2020

पंचांग व राशिफल – 18 मई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 15:08 तक
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 16:47 तक
करण
बालव कौवाला 15:08 तक 28:21 तक
वार सोमवार
योग प्रीति 28:28 तक
सूर्योदय 05:33
सूर्यास्त 19:02
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल सुबह 07:13 − 08:54
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:44

राशिफल
मेष
आज लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही व्यर्थ विवादों से दूर रहते हुए विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें।

वृषभ
आज के दिन व्यापार-व्यवसाय अच्छा व स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वहीं दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता के चलते दिनचर्या प्रभावित होगी। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

मिथुन
दिन अनुकूल रहेगा। परिवार और आवास की समस्या हल हो सकती है।समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंध लाभप्रद रहेगे।

कर्क
आज प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलने के साथ ही संतो के दर्शन के योग बन रहे हैं। जिससे आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें।आर्थिक मामलो में लापरवाही न बरतें।

सिंह
आज व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें, क्योंकि कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे।

कन्या
आज यश, उत्साह बढ़ेगा साथ ही आपके कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी। लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम प्रसंग में न उलझे।

तुला
रोजगार में बदलाव आने की उमीद के बीच आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है।मेहमानों का आगमन होगा।

वृश्चिक
व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ने के साथ ही अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी।

धनु
नौकरी में कार्य के विस्तार के बीच शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। अपने धन का कुछ हिस्सा परोपकार में लगाएं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मकर
आर्थिक लाभ की संभावना है। साथ ही व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा। अपने महत्व को न भूलें और किस व्यक्ति से बात करते समय विशेष ध्यान रखें। परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें।

कुम्भ
समय पर काम करने के साथ ही अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता के बीच खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है।

मीन
आज का दिन महत्वपूर्ण होने के साथ ही कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। नए संबंधों के चलते कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। वाहन क्रय करने का मन होगा।

Views: 62

Leave a Reply