सेंट्रल पीस कमेटी ! प्रवासियों के सहायक बन रहे वालेंटियर्स

प्रयागराज, 18 मई 2020। सेंट्रल पीस कमेटी के नेतृत्व में सीपीसी वालेंटियर्स टीम लॉक डाउन के दौरान लगातार ज़रूरतमन्दो की सहायता में जूटी हुई है।
जिला अध्यक्ष अब्दुल अज़ीम चाँद मियाँ तथा मीडिया प्रभारी फिरोज आलम खान की देखरेख में प्रतिदिन जन सहयोग से 50 लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। उनके द्वारा मास्क व सेनेटाइजर का वितरण,अपने अपने मुहल्लों में समिति गठित कर सोशल डिस्टेनसिंग तथा लॉक डाउन का पालन कड़ाई से करवाया जा रहा है। इसी क्रम में शिक्षक व पीस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य आलोक श्रीवास्तव,उमेश चंद्र द्विवेदी,अखिलेश कुमार अभिषेक जायसवाल प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र तथा दिल्ली से आने वाली ट्रेनों के प्रवासियों की जांच कराकर उनके जिले की बसों तक पहुंचाने में भी सहयोग कर रहे है। वरिष्ठ महिला विंग पदाधिकारी गज़ाला शबनम,कमल कुमारी,अनुरागनी सिंह,प्रियंका यादव,रीता जायसवाल ने 1200 मास्क घर पर तैयार कर ज़रूरत मन्दो में वितरित कराये हैं। पीस कमेटी के वालेंटियर्स समय समय पर पुलिस प्रशासन का भी सहयोग कर रहे है। पीस कमेटी के प्रवक्ता मो. इकबाल अंसारी ने मीडिया प्रभारी फ़िरोज़ आलम के नेतृत्व में गठित विशेष कोरोना टीम के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के लिए मंगल कामना की है। लगातार सेवा कार्य मे लगे, पीस कमेटी वालेंटियर्स में बाबा बॉक्सर, सलमान अहमद,अफ़रोज़ अहमद,जामी सिद्दीकी,नटवर लाल भारतीय,दिगंबर त्रिपाठी,रेसाल सिद्दीकी,शशिकांत मिश्रा, रिज़वान सिद्दीकी,डॉ0 रमेश, प्रेमचंद्र,अभिषेक कुमार,कमरान हुसैन,इमरान हुसैन,अली अहमद,ताज़ीम सिद्दीकी,रईस अहमद,सत्येंद्र सिंह,संतोष सिंह,शादाब अहमद,शमसुद्दीन,मोइन उद्दीन, मो0 शोएब खान,प्रभात श्रीवास्तव,डॉ0 रमेश चंद्र आदि प्रमुख हैं।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply