घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म,एक आरोपी चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर,13 मई 2020। जमानियां कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रघुनाथपुर गांव में एक किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।
पता चला है कि मंगलवार की दोपहर पीड़िता की माँ और बड़ी बहन किसी कामवश घर से बाहर गयी थीं,तभी सुनसान घर देखकर गांव के तीन युवक घर में घुस गये और अकेली किशोरी के साथ जबरन सामूहिक बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद वे तीनों मौके से फरार हो गये। बाद में माँ और बड़ी बहन के घर पहुँचने पर किशोरी ने उनसे सारी बातें बताई, जिसे सुनकर मां बेटी दंग रह गयीं। इसके बाद वह पीड़ित युवती परिजनों के साथ कोतवाली पहुँचकर तीन युवकों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही।
घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह दोपहर कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस फरार अन्य दो अभियुक्तों की सुरागरसी में लगी हुई है।


Views: 7


Leave a Reply