उत्तर प्रदेश ! स्थानान्तरण पर रोक

लखनऊ, 13 मई 2020। कोरोना वायरस महामारी के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है।
प्रदेश के मुख्य सचिव आर. के. तिवारी द्वारा मंगलवार देर रात जारी आदेश में कहा गया कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मौजूदा तबादला सीजन 2020-2021 के लिए सभी तबादले अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित रहेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अपरिहार्य कारणों से होने वाले तबादले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद ही हो सकेंगे। वहीं आदेश में कहा गया कि मृत्यु, चिकित्सा आपात स्थिति, प्रोन्नति, इस्तीफे, निलंबन जैसे कारणों से रिक्त हुए पद संबंधित अधिकारियों की मंजूरी के बाद स्थानांतरण से भरे जा सकते हैं।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply