श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 1200 श्रमिक पहुंचे गाजीपुर

गाजीपुर,12 मई 2020। कोरोना वायरस महामारी में चलते विभिन्न स्थानों पर फंसे मजदूरों को मेहशाड़ा गुजरात से 1200 श्रमिकोंं को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से आने वाले श्रमिकों में विभिन्न जिलों के श्रमिक शामिल रहे। ट्रेन से उतरने के बाद सामाजिक दूरी का पालन करते हुए, चिकित्सकीय टीम द्वारा उनका थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट व पंजीकरण कराया गया। इसके उपरांत सबको लंच पैकेट व पानी वितरित कर बस द्वारा उनके गन्तव्य को भेजा गया। इसके बाद रेलवे स्टेशन को सॅनेटाइज किया गया। उस मौके पर जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रभाष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.जीसी मौर्या, अपर जिलाधिकारी वि.रा. राजेश सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।देखें वीडियो……………


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply