पंचांग व राशिफल – 13 मई 2020

पंचांग व राशिफल – 13 मई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941 मास ज्येष्ठ
तिथि षष्ठी 06:00 तक
नक्षत्र श्रावण 30:14 तक
करण वणिजा विष्टि 06:00 तक 18:25 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार बुधवार
योग शुक्ला 25:05 तक
सूर्योदय 05:35
सूर्यास्त 18:59
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल दोपहर 12:17 − 13:57
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज राजकीय सहयोग की संभावना के बीच कार्यसिद्धि होगी। वहीं व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। साथ ही आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेकिन जल्दबाजी में हानि व दुर्घटना से बचें।

वृषभ
आज नए लोगों से सम्पर्क लाभदायक होने के साथ ही उन्नति व लाभ का भी कारक बनेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। लेकिन यात्रा की संभावना के बीच नेत्र पीड़ा रह सकती है। संतान की चिंता रहेगी।

मिथुन
धनागम के बीच आज अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। घर-परिवार की चिंता के चलते भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा।

कर्क
जमींन जायदाद से सम्बंधित मामले निपटेंगे। जोखिम कुंभन लें। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता के वातावरण के बीच किसी भी तरह के झंझटों में न पड़ें। हानि की आशंका है।

सिंह
आज धनलाभ के साथ ही प्रतिष्ठा में भी बढ़ौतरी होगी। विवाह प्रयास सफल होने के साथ ही आजीविका के नए रास्ते भी खुलेंगे। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।

कन्या
समाज में आत्मसम्मान बढ़ने के साथ ही निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान की तरफ़ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। मकान, दूकान बदलने के योग बनने के साथ ही चिंता व भय सताएंगे।

तुला
धन प्राप्ति सुगम बनने के साथ ही पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। चिंता तथा तनाव के बीच विवाद न करें। अनजाने में कोई बड़ी गलती से बचने के लिए संभल कर कार्य करें।

वृश्चिक
दिन ठीक नहीं है आलस की अधिकता के बीच स्वास्थ कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश और यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। नए लोगो से सतर्क रहकर किसी भी तरह के जोखिम से बचें।

धनु
धनलाभ के बीच रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति की संभावना है। अपने आप पर भरोसा रखते हुए निर्णय लेने में कमजोरी को बीच में न आने दें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मकर
धन संचय में वृद्धि होगी। नई योजना बनने से कार्यप्रणाली में सुधार के चलते प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, व्यवधान आ सकता है।

कुंभ
आज निवेश शुभ रहेगा, लेकिन किसी जानकार से अवश्य बात कर लें। बाहरी सहयोग के बीच शत्रु शांत रहेंगे। गुस्से को नियंत्रण में रखें, किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

मीन
आज का दिन ठीक नहीं है, दिन की शुरुआत बहुत धीरे धीरे होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना के बीच वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करे। भय व चिंता के माहौल के बीच चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।

Visits: 98

Leave a Reply