बाबा भृगु की धरती हुई संक्रमित, बलिया में मिला कोरोना संक्रमण का पहला केस

बलिया, 11 मई 2020। कोरोना वायरस संक्रमण का जिले में सोमवार को पहला रोगी मिलते ही जिले में सनसनी फैल गई।
जिलाधिकारी एसपी शाही ने बताया कि अभी तक बलिया जनपद ग्रीन जोन में था। अहमदाबाद से ट्रेन के जरिए जौनपुर और फिर रोडवेज की बस से बलिया पहुंचे थे। शाही ने बताया कि 16 वर्षीय किशोर को बलिया पहुंचने पर बेल्थरा रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में पृथक रखा गया था। सात मई को उसका नमूना लिया गया, जिसकी रिपोर्ट सोमवार सुबह आई और उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि किशोर को कोविड चिकित्सा के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। किशोर के साथ नौ अन्य व्यक्तियों के नूमने भी लिए गए थे लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। वहीं किशोर के साथ पृथककेंद्र में रह रहे अन्य लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गये हैं।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply