राजस्थान ! कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मृतकों की संख्या पहुंची सौ, 64 नये मामले आये प्रकाश में

जयपुर, 08 मई 2020। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गयी है। इस बीच 64 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3491 हो गयी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि अजमेर में एक और संक्रमित की मौत हुई है। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 100 हो गयी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
इस बीच राज्य में शुक्रवार दोपहर दो बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 64 नये मामले आए जिनमें जयपुर में 26, जोधपुर व अजमेर में नौ—नौ, कोटा में आठ,पाली में पांच व उदयपुर,अलवर, झालावाड़ में दो-दो नये रोगी शामिल हैं। इससे राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3491 हो गयी है।
बताते चलें कि राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। संक्रमण के कारण राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply