हैवानियत ! नशेड़ी पिता ने दो साल की बेटी को पटककर मारा

बदायूं,08 मई 2020। जिले के कोतवाली बिसौली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी से बहस के बाद शराब के नशे में अपनी दो साल की बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।
बिसौली कोतवाली के निरीक्षक पंकज लवानिया ने बताया कि बिसौली नगर के वार्ड नंबर 15 में रहने वाला सुखपाल बृहस्पतिवार को शराब पीकर अपने घर आया और अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। झगड़ा बढ़ने पर सुखपाल ने अपनी दो वर्ष की बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। परिजनों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां आज उसकी मौत हो गई।.लवानिया ने बताया कि पुलिस ने सुखपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर सुखपाल को जेल भेज दिया जाएगा ।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply