नहीं रहे ऋषि कपूर, कैंसर के चलते 67 साल की उम्र में निधन

मुंबई, 30 अप्रैल 2020। चौबीस घंटों के भीतर वालीवुड ने अपने दो बेहतरीन कलाकार खो दिया। कल इरफान खान की मौत से लोग उबर भी नहीं पाये थे कि आज अभिनेता ऋषि कपूर की मौत की खबर ने बालीवुड को झकझोर कर रख दिया।
कभी फिल्मी दुनिया के सदाबहार अभिनेता रहे ऋषि कपूर की कैंसर के चलते आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया।
बताया गया कि सांस लेने में तकलीफ के कारण ऋषि कपूर को कल एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
उल्लेखनीय है कि ऋषि कपूर वर्ष 2018 से ही कैंसर से पीड़ित थे और वे एक साल से ज्यादा समय तक न्यूयॉर्क में रहकर इलाज कराये थे। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थी। इस वर्ष फरवरी में बिमारी के चलते उनको दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आज सुबह में अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। मैं टूट चुका हूं।
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ऋषि कपूर के जाने पर शॉक्ड हूं। वह केवल एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। परिवार, दोस्त और फैन्स को संवेदनाएं।
ऋषि कपूर की मौत से बालीवुड सदमें मे है।
अभिनेता अक्षय कुमार सहित अनेकों नायक नायिकाओं से उनके निधन पर शोक प्रकप करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Visits: 59

Leave a Reply